जान कर उड़ जायेंगे होश… Maruti Jimny इन देशों में आखिर इतनी महंगी ! देखे फिचर्स में नहीं खास बदलाव

By Pushtika

Published on:

भारत में अपनी किफायती कीमत और दमदार ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी के लिए मशहूर Maruti Jimny, भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख है, वहीं यह दूसरे देशों में ₹20 लाख से लेकर ₹30 लाख तक की कीमत पर बिकती है। आइए जानते हैं कि आखिर भारत से बाहर Jimny इतनी महंगी क्यों है?

भारत में Maruti Jimny की कीमत

बात करें इस गाड़ी की भारत में कीमत को तो आपको बता दें की इस गाड़ी का Zeta MT वेरिएंट 12.74 लाख़ की एक्स शोरूम कीमत में आता है वहीं Alpha MT 13.69 लाख रुपए में , Zeta AT 13.84 लाख रुपए में और Alpha AT वेरिएंट की कीमत 14.79 लाख रुपए है। इसके अलावा यदि आप ड्यूल टोन वेरिएंट खरीदने जाते हैं तो उसके लिए आपको 16,000 रुपए अधिक देने पड़ते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में Maruti Jimny की कीमत

वही ऑस्ट्रेलिया में जिम्नी को Suzuki Jimny XL के नाम दिया गया है। लेकिन इसकी कीमत भारत के मुकाबले ₹5,00000 ज्यादा महंगी है। पर इसमें आपको कुछ फीचर्स ज्यादा देखने को मिलते है जैसे की ADAS का एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे भी फीचर्स मिल जाते हैं लेकिन इसकी ऑस्ट्रेलिया में कीमत 18.96 लाख़ रुपए से शुरू होकर 19.78 लाख़ रुपए तक जाती है।

साउथ अफ्रीका में कीमत

साउथ अफ्रीका में इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो वहां पर 18.18 लाख़ रुपए से शुरू होकर 20.97 लाख़ रुपए तक मिलती है। इसके साथ ही इसके बेस वेरिएंट में आपको कुल 6 एयरबैग वाला फीचर भी देखने के लिए नहीं मिलता है और वहां पर 5 डोर जीवनी में आपको दो अलग वेरिएंट्स देखने के लिए मिल जाते हैं जिनके नाम GL तथा GLX हैं।

जापान में कीमत

बात करें जापान में इसकी कीमत की तो जापान में, Jimny की शुरुआती कीमत ₹21.50 लाख है, जो भारत में इसकी कीमत से लगभग 1.8 गुना अधिक है।

यूनाइटेड किंगडम में कीमत

यूनाइटेड किंगडम में, Jimny की शुरुआती कीमत ₹24.25 लाख है, जो भारत में इसकी कीमत से लगभग 2 गुना अधिक है।

आखिर क्यों हैं इतनी महंगी

आपको बता दे की Maruti Jimny को भारत से निर्यात किया जाता है, जिसके कारण विभिन्न देशों में भारी आयात शुल्क देना पड़ता है। यह शुल्क गाड़ी की कीमत में एक बड़ा हिस्सा जोड़ देता है।आयात शुल्क के अलावा, प्रत्येक देश में अलग-अलग कर और शुल्क लागू होते हैं, जैसे कि वैट, जीएसटी, रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन शुल्क आदि।

ये सभी शुल्क गाड़ी की कीमत को और बढ़ा देते हैं। कुछ देशों में Jimny की मांग बहुत अधिक है, लेकिन इसकी उपलब्ध नहीं हैं। कुछ देशों में, छोटी एसयूवी का बाजार छोटा है, जिसके कारण कंपनियां इन गाड़ियों पर अधिक मार्जिन लगाती हैं।

Maruti Jimny भारत में एक किफायती ऑफ-रोड एसयूवी है, लेकिन भारत से बाहर यह एक लक्जरी गाड़ी बन जाती है। इसका मुख्य कारण हाई आयात शुल्क, लोकल कर और शुल्क, मांग और , और बाजार की स्थिति है।