जानिए क्या हुआ जब इस युवक ने Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 साल 3 महीने में ही 48,000 KM चला दिया, ये आई बड़ी समस्या !

By Divy Auto Desk

Published on:

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी परफॉर्मेंस की जितनी दांज दी जाए उतनी कम है, मॉडर्न फीचर्स से लैस यह इलेक्ट्रिक स्कूटर युवाओं के दिलों पर राज करता है। से दिन इस स्कूटर के साथ कुछ न कुछ खतरनाक एक्सपेरिमेंट भी होते रहते हैं जहां कोई इसको गड्ढे में कुदाता है तो कोई इसका वाटर टेस्ट करने के लिए इसे अरब सागर में ही डाल देता है, जानते हैं इन सभी अतरंगी एक्सपेरिमेंट का परिणाम क्या निकलता है !

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की विश्वनीयता और बढ़ जाती है और इसे खरीदने वालों के मन में विश्वास भी आ जाता है, लेकिन जरा सोचिए निजी जीवन में क्या आप इसे प्रतिदिन गड्ढे में कुदाएंगे या अरब सागर में डुबाएंगे नहीं न.. आप जानना चाहेंगे कि वास्तविक जीवन में इस स्कूटर को चलाने पर क्या लाभ होगा, क्या नुकसान होंगे और कितना खर्च आएगा। आज के इस लेख में हमने आपको इसी का विवरण दिया है जहां आपको एक युवक के Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 साल 3 महीने में 48,000 KM चलाने के बाद के अनुभव को साझा किया है।

Ola S1 Pro को 1 साल 3 महीने में 48,000 KM चलाने के बाद आई ये सबसे बड़ी समस्या

हाल ही में Ola S1 Pro के होनेस्ट रिव्यू से जुड़ी हुई वीडियो यूट्यूब पर जमकर पसंद की जा रही है, जहां पर स्कूटर के मालिक युवक ने अपने Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को पूरे 1 साल 3 महीने में 48,000 KM चलाने के बाद अपना अनुभव साझा किया है, जब उनसे स्कूटर में आने वाली सबसे बड़ी समस्याओं के बारे में पूछ गया तो उन्होंने बताया कि अधिक वर्षा वाले क्षेत्र में इस स्कूटर को काफी ज्यादा चलाने से ब्रेकिंग पैड्स हर 3 महीने में खराब हो जाते हैं और उन्हें बदलवाने की आवश्यकता होती है।

वहीं उन्होंने Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के मोटर से भी थोड़ी नाराजगी जताई, उन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से यूं तो 40 हजार किलोमीटर तक की मोटर पर वारंटी मिली हुई थी लेकिन, 40 हजार KM का आंकड़ा पार करते ही इसकी मोटर खराब हो गई, जिसे बदलवाने में उन्हें 19 हज़ार रुपए नए मोटर का चार्ज तथा 1200 रुपए लेबर चार्ज देना पड़ा। इन दोनो चीजों के अलावा उनको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

Ola S1 Pro से बचाया इतना पेट्रोल का खर्च, जानकर रह जायेंगे दंग

युवक ने बताया कि उनका ऑफिस उनके घर से लगभग 70 KM की दूरी पर है, जिसे उन्हें बाइक से प्रतिदिन अपडाउन करने में महीने का लगभग 10 हजार का पेट्रोल खर्च तथा 2 हजार मेंटिनेंस का लग जाता था, अब वही खर्च 1 साल 3 महीने में 1 लाख 80 हजार का होता है जिसे उन्होंने बचाया है।

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऐसी मशक्कत किसी ने नहीं की होगी

युवक ने बताया कि प्रतिदिन वो Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर से आज भी 140 KM की यात्रा करते हैं क्योंकि उनके ऑफिस से घर की दूरी 70 KM है, ऐसा करने के लिए वो Ola S1 Pro को सुबह फुल चार्ज कर लेते हैं, ऑफिस पहुंचते तक इसका चार्ज लगभग 30% बचता है, यानी उनको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 1% बैटरी पर 1 KM की ही रेंज मिल पाती है क्योंकि वो इसको अधिकतर टॉप स्पीड में ही चलाते हैं।

उसके बाद ऑफिस पहुंचने के तुरंत बाद इसे दुबारा चार्ज में लगाकर वो घर के लिए रवाना होते हैं, और वो यही काम पिछले 1 साल 3 महीनों से करते हुए आ रहे हैं तथा उन्हें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से परफॉर्मेंस, रेंज और बैटरी के मामले में भी कोई समस्या देखने को नहीं मिली है।

Leave a Comment