जानिए कैसे Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाएगा Ola S1 Pro की बैंड, 212 KM की रेंज में है कितनी सच्चाई

By Divy Auto Desk

Published on:

Ola S1 Pro अभी तक भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट का राजा था, यही वो कंपनी है जिसके सबसे ज्यादा electric scooter सेल हो रहे थे लेकिन अब Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर के 23 मई को पब्लिकली लॉन्च होने के बाद पाशा पलट गया है और ज्यादा ग्राहक Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर भाग रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण है इसमें मिल रही 212 KM की रेंज जो देखने वाली बात है की क्या यह स्कूटर वास्तव में इतनी रेंज दे पाएगा, हम ऐसा क्यों कह रहे हैं आगे आपको लेख में बताएंगे साथ ही इस स्कूटर में आने वाले फीचर्स को भी बताएंगे।

जानिए कैसे Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाएगा Ola S1 Pro की बैंड, जानें फीचर्स

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 5 kWh की फिक्स तथा रिमूवेबल बैटरी मिल जाती है जिसको 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 6 घंटे का समय लग जाता है वहीं Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर को फास्ट चार्ज करने के लिए 13 हजार रूपए का फास्ट चार्जर अलग से लेना होगा।

अगर यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज हो जाता है तो कंपनी के अनुसार 212 KM की IDC रेंज दे देता है, लेकिन अब यह IDC रेंज क्या है इसी चीज को लोग नहीं देखते हैं और कंपनी की बताई हुई गोल मोल बातों में गुमराह हो जाते है, इसलिए हम इस स्कूटर की रियल वर्ल्ड औसतन रेंज का तो खुलासा करेंगे ही आइए उससे पहले Ola S1 Pro में आने वाले फीचर्स की समीक्षा कर लेते हैं।

Ola S1 Pro में आपको 8500 वाट्स वाली Mid Drive IPM मोटर मिल जाती है, इस स्कूटर को फुल चार्ज करने में 6 hours 30 minutes का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज हो जाने पर यह स्कूटर कंपनी के अनुसार 181 km की रेंज दे सकता है वहीं अगर इसके रीयल वर्ल्ड रेंज की बात करें तो वो 145 KM है।

जानिए Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर के 212 KM की रेंज में है कितनी सच्चाई

कंपनी के अनुसार Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर के 212 KM की रेंज दे देता है जो एक IDC यानी आइडियल रेंज है जिसको काफी कंडीशंस को अप्लाई करने के बाद देखा जाता है, जैसे स्कूटर वजन कम होना, पहाड़ी तथा खराब सड़कों का स्कूटर में न चलना, तापमान और भी बहुत कुछ लेकिन क्या वास्तविक जीवन में आप यह सब कुछ मैनेज करके स्कूटर चलायेंग, बिलकुल नहीं !

तो आखिर यह स्कूटर वास्तव में कितनी रेंज देगा यह जानने के लिए यदि आप बैटरी में तुलना करें तो Ola S1 Pro में 4 KWH की बैटरी मिल जाती है वहीं Simple One में 5 KWH की, एक किलोवाट के बैटरी में अंतर होने से आपको इतनी ज्यादा रेंज देखने को नहीं मिलेगी लेकिन इस बात में भी कोई संदेह नहीं है की यह स्कूटर मार्केट में उपलब्ध सभी स्कूटर से ज्यादा रेंज देने वाला है।

1 thought on “जानिए कैसे Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाएगा Ola S1 Pro की बैंड, 212 KM की रेंज में है कितनी सच्चाई”

Leave a Comment